सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

राजस्व कार्यालयों के चक्करों से लोगों को बचाने के लिए होगा परिवर्तन: महेंद्र सिंह

खबर को सुनें
ऊना। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज बंगाणा के लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली मल निकासी योजना तथा 15 करोड़ की लागत से बनने वाली कोहडरा-तूतड़ू पेयजल योजना का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोगों को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके सभी विभाग पूर्ण प्रयास के साथ कार्य कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग के माध्यम से 8 पेयजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए 42 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2020-21 में पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 12 करोड़ 38 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में 63 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे 1189 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त 12 करोड़ की लागत से 11 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि राजस्व कार्यालयों के चक्करों से लोगों को बचाने के लिए कुछ परिवर्तन करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पटवारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने कुछ बंदिशें लगाई हैं, इसलिए व्यक्तिगत रूप से कुटलैहड़ नहीं आ पाए, लेकिन हालात में सुधार होते ही वह अवश्य आएंगे।
बसाल में बने जल शक्ति विभाग का उपमंडल: कंवर
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास व पंचायती राज वीरेंद्र कंवर ने बसाल में जल शक्ति विभाग का सब डिविजन खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऊना सब डिविजन भी थाना कलां में शिट किया जाए। कंवर ने महेंद्र सिंह ठाकुर से कोहडरा-तूतड़ू पेयजल योजना के लिए नाबार्ड के माध्यम से भरपूर पैसा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बीहड़ू में कानूनगो सर्किल को पुनर्गठित करने तथा क्यारियां में अलग पटवार सर्किल बनाने की मांग की।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, कुटलैहड़ महामंत्री कैप्टन प्रीतम डढवाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा, भाजपा कार्यकारी सदस्य विजय शर्मा, राम सिंह, मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, राजेंद्र मलांगड़, जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सूरम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वशिष्ठ, कमल देव, जिला परिषद सदस्य इंदु बाला, एम आर दड़ौच, राजू राणा, जोगिंदर पोनून, मनजीत शर्मा, जीत, शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, संगीता देवी, सतीश कुमार, भीष्म कंवर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता देवेश कुमार भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग डॉ. शाम कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता अरविंद सूद, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button