हिमाचल में बदला मौसम, अगले कुछ घंटे में इन इलाकों में बारिश के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से सुबह नौ बजे तीन घंटे के लिए जारी अलर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ, बिलिंग, पालमपुर के साथ ही मंडी, हमीरपुर के नादौन और सुजानपुर टीहरा, बिलासपुर जिले के घुमारवीं, शिम जिले में सुन्नी और कुमारसैन के साथ ही कुल्लू जिले में सैंज, बंजार और आनी और इसके साथ लगे इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में एक सप्ताह से मानसून कमजोर है, लेकिन शुक्रवार से चार दिन तक कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आज अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे।