सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

फोन पर पूछिये नशा छोड़ने से संबंधित जानकारी

खबर को सुनें

ऊना। प्रदेश सरकार ने नशे से पीडि़तों के उपचार के लिए ऊना में नशा निवारण केंद्र की स्थापना की है। घालूवाल में स्थापित किये गए इस केंद्र में पीडि़तों के लिए ओपीडी व इंडोर दोनों तरह की सेवाएं उपलब्ध होगीं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतया कि केंद्र में इंडोर सेवाओं के अंतर्गत पंद्रह व्यक्तियों के लिए आवासीय सुविधा का प्रावधान किया गया है। लाभार्थियों के लिए सभी तरह की उपचार सेवाएं नि:शुल्क होंगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे से पीडि़तों के लिए उपचार सेवाओं के दायरे में व्यापक इज़ाफा कर रही है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिला में नशा निवारण व् पुनर्वास केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। इन सेवाओं का विस्तार भारत सरकार के ‘नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में प्रदेश सरकार द्वारा ऊना जिला में नशा निवारण केंद्र की स्थापना की गई है। इस नशा निवारण केंद्र में राष्ट्रीय मानकों पर आधारित उपचार सेवायें प्रदान की जाएंगी। केंद्र में नशे से पीडि़तों के लिए ओपीडी व इंडोर दोनों तरह की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी जिसमें व्यक्तिगत काउन्सलिंग, फैमिली काउन्सलिंग, मेडिकल ट्रीटमेंट, आवश्यक दवाइयां व उपचार की अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। केंद्र के प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि नशा निवारण केंद्र के संचालन का जिम्मा गुंजन संस्था को सौंपा गया है। यह संस्था पिछले सत्रह वर्ष से नशा निवारण बचाव व उपचार के क्षेत्र में क्रियाशील है। उन्होंने बताया कि केंद्र की सुविधाओं का जायजा जिला कल्याण अधिकारी ऊना व समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि द्वारा लिया जा चुका है। अधिकारियों ने उपलब्ध उपचार सेवाओं व सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की है। सूरज ने बताया कि केंद्र में उपचार सेवाएं नि:शुल्क होंगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र द्वारा न केवल उपचार सेवाओं पर ध्यान दिया जायेगा बल्कि बचाव व जागरूकता गतिविधयों का भी आयोजन किया जायेगा ताकि युवाओं विशेषकर किशोरों को नशे की शरण में जाने से बचाया जा सके। सूरज ने बताया कि नशा निवारण व बचाव सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति 7018712909 दूरभाष नंबर पर कॉल करके नशा उपचार से संबंधित जानकारी व परामर्श प्राप्त कर सकता है। इस हेल्पलाइन पर जानकारी सेवा सुबह दस बजे से सांय पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button