अपराध/हादसेउत्तराखंडदेहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, टिहरी

उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, दो महिलाओं सहित पांच की मौत

खबर को सुनें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर फिर एक और सड़क हादसा हो गया है। उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी स्‍थानीय निवासी हैं।
ये भी पढ़ें…चमत्कार : सड़क हादसे के बाद महिला सात माह से बेहोश, दिया बच्ची को जन्म




उत्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। बीते रोज चमोली जनपद के जोशीमठ ब्‍लाक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। एक टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गभीर घायल हो गए थे। वहीं, दो लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई थी।



ये भी पढ़ें…बड़ा हादसा : नदी में डूबने से चार लड़कों की मौत, 9वीं से 11वीं के छात्र थे
आज शनिवार को जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है। यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय भेजा गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button