राजनीति

हिमाचल में कोरोना मरीजों से फोन पर बात करेंगे भाजपा सांसद-विधायक

खबर को सुनें

शिमला। प्रदेश में अब सरकार और भाजपा संगठन मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। इसके लिए बड़ा जनजागरण अभियान शुरू होगा। महिला मोर्चा की सदस्य बड़ी तादाद में फेस कवर बनाएंगी और उन्हें लोगों को वितरित किया जाएगा। सभी विधायक, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता कोरोना से संक्रमित लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएंगे। जिन परिवारों में कोरोना के कारण मृत्यु हुई है उनकी भी विशेष मदद की जाएगी। यह फैसला गुरुवार को भाजपा ने अपने जिला एवं मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन मंत्री पवन राणा एवं सभी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी 15 दिसंबर तक भाजपा कोई भी एक्चुअल कार्यक्रम नहीं करेगी और सभी कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से ही किए जाएंगे। अब पार्टी वर्चुअल बैठकों से चलाई जाएगी, जिसमें पन्ना प्रमुखों तक संपर्क किया जाएगा। अब सरकार और संगठन मिलकर कोविड-19 महामारी को लेकर मोर्चा संभालेगा और एक महान जनजागरण अभियान शुरू करेगा। महिला मोर्चा बड़ी तादाद में फेस कवर बनाएगी और जनता में वितरित करेगी। सभी सांसद विधायक भाजपा पदाधिकारी एवं नेता कोरोना से संक्रमित लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएंगे, बुजुर्गों की भी विशेष मदद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button