देश-दुनिया
भाजपा विधायक का कोरोना से निधन
देहरादून। उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। पत्नी के निधन के बाद वियोग में अन्न त्याग देने से विधायक की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच कोरोना की गिरफ्त में आने से हालत गंभीर हो गई थी। दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (51) पुत्र प्रताप सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 15 दिन पूर्व पत्नी धरमा देवी (नेहा) के निधन के बाद से विधायक सुरेंद्र सिंह सदमे में थे। भोजन छोड़ देने से वह अस्वस्थ हो गए थे। इसी दरमियान वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।