राजनीतिहिमाचल

मिशन रिपीट के लिए भाजपा नें मौर्चों से किया मंथन, जयराम बोले 2022 फिर हमारा होगा

खबर को सुनें

शिमला। भाजपा हिमाचल प्रदेश के 6 मोर्चों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडी के मुख्यमंत्री एवं संवाद कक्ष में प्रारंभ हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मि धर सूद एवं मोर्चे के प्रभारी राम सिंह उपस्थित रहे।द्वित्य सत्र में प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार व मोर्चे के प्रभारी प्रसेश उपाध्यक्ष राम सिंह उपस्थित। तीसरे सत्र में युवा मोर्चा जिसमे मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठाकुर, इसके उपरांत अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्च, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति की बैठक ली गयी।


BJP
BJP

सभी मोर्चों से संवाद करने के लिए पूरा दिन दिया इससे संगठन को बड़ा लाभ होगा- सुरेश कश्यप 
बैठक में सभी मोर्चों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संवाद किया और किस प्रकार से सभी मोर्चे प्रदेश में कार्य कर रहे है उसका पूर्ण फीडबैक लिया। संवाद के समय कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हई,जिससे सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा।इस बैठक से सरकार व संगठन में अच्छा ताल मेल बनेगा। बैठकों में संगठन महामंत्री पवन राणा ने अनेकों संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री का आभार की उन्होंने सभी मोर्चों से संवाद करने के लिए पूरा दिन दिया इससे संगठन को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों से जो सुझाव आए है उन पर गहन चिंतन किया जाएगा और सभी सुझावों को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में सभी मोर्चों की एहम भूमिका रहने वाली है और हमे पूरा विश्वास है कि हम 2022 में एक बार फिर भजापा की मजबूत सरकार प्रदेश में बनाएंगे और आने वाले उपचुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत प्राप्त होगी।

एक बार फिर 2022 में  भाजपा सरकार प्रदेश में बनने जा रही है-जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सभी मोर्चों के पार्टी को खड़ा करने में कड़ी मेहनत की है आज भाजपा के पास हर गांव , हर बूथ पर कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि सुझाव बहुत महत्वपूर्ण होते है उनसे एक योजना का निर्माण भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को वैचारिक दृष्टि से जोड़ने में सभी की भूमिका बड़ी, इससे पार्टी और मजबूत होती है।उन्होंने कहा कि अगला एक साल भी हमारी सरकार अपनी पार्टी सबसे अच्छी, अपनी सरकार सबसे अच्छी , आपने नेतृत्व सबसे अच्छा इस भाव से हम सब आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के बाद एक बार फिर 2022 में  भाजपा सरकार प्रदेश में बनने जा रही है, सरकार व संगठन धरातल पर मज़बूत रूप से काम कर रही है।join whatsapp group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button