सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

सेना भर्ती रैली 15 दिसंबर से

खबर को सुनें

ऊना। पैरा रेजिमेंट प्रशिक्षण केन्द्र, बैंगलुरू में 15 दिसंबर से यूनिट मुख्यालय कोटा पैराशूट रेजिमेंट के तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में युद्ध विधवाओं/विधवाओं/सेवारत सैनिकों/पूर्व सैनिकों के आश्रित तथा सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के भाई भाग ले सकते हैं। यह जानकारी उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघबीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को दस्तावेजों का निरीक्षण, 16 से 21 दिसंबर तक शारीरिक जांच सहित विस्तृत दस्तावेजीकरण कार्य होगा, 22 दिसंबर से आवेदकों का चिकित्सीय परीक्षण जबकि 29 जनवरी, 2021 को एडमिट कार्ड जारी होंगे तथा लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2021 को होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226090 में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button