प्रदेश के विकास को गति देंगे ये प्रोजेक्ट
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को
टौणीदेवी में 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित सराय भवन और सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग किया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को 50 साल के लिए 450 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया है। केंद्र सरकार ने कुल्लू-शिमला की 210 मैगावाट की लुहरी जलविद्युत परियोजना और नादौन-सुजानपुर की 66 मैगावाट जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है। इनके निर्माण से हजारों लोगों को रोजग़ार मिलेगा वहीं प्रदेश सरकार की आय में भी वृद्धि होगी।
इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। और वे दूसरों को रोजगार देने वाले भी बनेंगे। इससे पहले टौणीदेवी पहुंचने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा के सदस्यों सहित व्यापार मंडल टौणीदेवी, मंदिर कमेटी टौणीदेवी व पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
माता टौणीदेवी मंदिर कमेटी के प्रधान धर्म सिंह चौहान ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। वही व्यापार मंडल व मंदिर कमेटी ने अनुराग ठाकुर को समानित भी किया। इस दौरान एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जि़ला महामंत्री अभय वीर लवली, मंडल महामंत्री अनिल शामा, बीडीसी चेयरमैन बमसन शुभाष चंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सुमन चौहान, महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अर्चना चौहान, मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा, एसडीएम हमीरपुर चिरंजी लाल, तहसीलदार बमसन डॉ आशीष शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे