देश-दुनिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

खबर को सुनें

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया। एक महीने पहले ही अहमद पटेल कोरोना की चपेट में आए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। अहमद पटेल के बेटे फैज़ल पटेल ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे अहमद पटेल का निधन हो गया। कांग्रेस नेता लंबे वक्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए, जिसके बारे में उन्होंने अपने बेटे को कहा था। दोपहर करीब 12 बजे उनका पार्थिव शरीर मेदांता से ले जाया गया।

बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी
कांग्रेस नेता के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने एक शानदार साथी खो दिया है, जिन्होंने जीवनभर कांग्रेस के लिए काम किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button