सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

नगर निगम सोलन में 36435 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

खबर को सुनें

सोलन। नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले निर्वाचन में कुल 36435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अजय यादव ने आज यहां दी।अजय यादव ने कहा कि कुल मतदाताओं में 18730 पुरूष, 17704 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं।


सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून में कुल 2825 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1480 पुरूष तथा 1345 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन में 1450 पुरूषों तथा 1346 महिला मतदाताओं के साथ कुल 2796 मतदाता अपने मतदाताधिकार का प्रयोग करेंगे। वार्ड नम्बर-03 कथेड़ में कुल 1812 मतदाता हैं। इनमें 959 पुरूष तथा 853 महिला मतदाता हैं।


उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा में कुल 1980 मतदाता हैं। इनमें 1041 पुरूष तथा 939 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार में 581 पुरूष तथा 521 महिला मतदाताओं के साथ कुल 1102 मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क में कुल 2479 मतदाता हैं। इनमें 1250 महिला मतदाता तथा 1229 पुरूष मतदाता हैं।


अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड में 1168 पुरूष तथा 1124 महिला मतदाताओं के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 2293 है। यहां एक अन्य मतदाता भी है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड में कुल 2549 मतदाता हैं। इनमें 1322 पुरूष तथा 1227 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी में 959 पुरूष तथा 939 महिला मतदाताओं के साथ कुल 1898 मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी में कुल 2248 मतदाता हैं। इनमें 1132 पुरूष तथा 1116 महिला मतदाता हैं।


वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज में कुल 2224 मतदाता हैं। इनमें 1149 पुरूष तथा 1075 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-12 सनी साईड में 1112 पुरूष तथा 1079 महिला मतदाताओं के साथ कुल 2191 मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में कुल 1703 मतदाता हैं। इनमें 888 पुरूष तथा 815 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में 901 महिला तथा 887 पुरूष मतदाताओं सहित कुल 1788 मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार में कुल 1626 मतदाता हैं। इनमें 855 पुरूष तथा 771 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी में 1030 पुरूष तथा 939 महिला मतदाताओं के साथ कुल 1969 मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ में कुल 2952 मतदाता हैं। इनमें 1488 पुरूष तथा 1464 महिला मतदाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button