बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

हमीरपुर जिले में 33 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

खबर को सुनें

हमीरपुर। जिला में रविवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 33 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव जमली डाकघर लफरान के 5 लोग 61 वर्षीय महिला, 87 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय युवक और 62 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
गांव भरमोटी के तीन लोग 33 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय व्यक्ति, गांव सोहारी की 57 वर्षीय महिला, गांव नैण की 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव बल्ह बिहाल का 33 वर्षीय व्यक्ति, धंगोटा क्षेत्र के गांव खान का 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव अगवीं की 20 वर्षीय युवती, तहसील हमीरपुर के गांव कोट का 40 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 की 34 वर्षीय महिला और नयानगर की 23 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 2 राम गली का 26 वर्षीय युवक, टौणी देवी क्षेत्र के गांव सिसवां का 45 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती बरोहा की 50 वर्षीय और 40 वर्षीय दो महिलाएं, हमीरपुर तहसील के भरठियां क्षेत्र के गांव भुंट की 39 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, गांव मैड़ की 68 वर्षीय और 42 वर्षीय दो महिलाएं, पट्टा में कार्यरत 30 वर्षीय महिला, करोट क्षेत्र के गांव भराड़ी का 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव लाहड़ डाकघर हथोल की 61 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय लड़की, जोल सप्पड़ क्षेत्र के गांव सोरर की 45 वर्षीय महिला भी पाॅजीटिव पाई गई है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में तीन लोगों 18 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। गांव बड़ाग्राम में भी एक पाॅजीटिव मामला सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button