देश-दुनिया

पिछले 24 घंटों में देश में 312 लोगों की मौत, 62,714 नए मामले

खबर को सुनें

नई दिल्ली। सात राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु ने कोविड के दैनिक नये मामलों में उच्च संख्या दर्ज कराई है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नये मामलों (62,714) में इन राज्यों की 81.46 प्रतिशत भागीदारी है। पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नये मामलों के 84.74 प्रतिशत में 8 राज्यों की भागीदारी है। 35,726 दैनिक नये मामलों के साथ महाराष्ट्र ने सबसे अधिक मामले दर्ज कराए हैं। 3162 मामलों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक ने 2886 नये मामले दर्ज कराए।


पिछले 24 घंटों में 28,739 रिकवरी दर्ज की गई

भारत के कुल एक्टिव मामले आज 4,86,310 तक पहुंच गए, जो कुल पॉजिटिव मामलों के 4.06 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 33,663 मामलों की शुद्ध कमी का रूझान देखा गया। भारत की कुल रिकवरी आज 1,13,23,762 तक पहुंच गई। राष्ट्रीय रिकवरी दर 94.59 प्रतिशत है।  पिछले 24 घंटों में 28,739 रिकवरी दर्ज की गई। 14,523 रिकवर होने वाले नये मामलों के साथ महाराष्ट्र ने एक दिन में रिकवरी होने वालों की सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है।


पिछले 24 घंटों में 312 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में 312 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों के 82.69 प्रतिशत छह राज्यों से हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (166) दर्ज की गईं, जबकि पंजाब में 45 दैनिक मौतें और केरल में 14 मौतें दर्ज की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button