हमीरपुर में 81 वर्षीय महिला समेत 21 को कोरोना
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कालेज अस्पताल में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 306 सैंपल लिए गए, जिनमें से 21 की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 5 लोग 33 वर्षीय व्यक्ति, 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 63 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 60 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक पाॅजीटिव पाया गया है। पाॅजीटिव पाए गए अन्य लोगों हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 अणु के तीन लोग 35 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय लड़की, वार्ड नंबर 7 के दो लोग 24 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक, नादौन के दो लोग 38 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला, भोरंज में कार्यरत 38 और 39 वर्षीय दो महिलाएं, भोरंज के जखयोल क्षेत्र के गांव रमेहड़ा का 32 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के गांव टिकरू बरोटा का 42 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के गांव चमियाणा का 27 वर्षीय युवक, ककड़ियार क्षेत्र के गांव खंडेरा की 55 वर्षीय महिला, बड़सर के सोहारी क्षेत्र के गांव कछवीं की 22 वर्षीय युवती, भोरंज के गांव हनोह की 81 वर्षीय महिला और गांव धनेटा का 24 वर्षीय युवक शामिल है।