कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल
मार्बल के नीचे दबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर अंतर्गत रेहलू गांव में आज एक 15 वषीर्य किशोर की मार्बल के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 15 वषीर्य प्रज्वल के रूप में की गई है। जो अपने चाचा पवन कुमार के घर आया था। किशोर चाचा के घर मार्बल उतार रहे मजदूरों को चाय देने गया था कि इस दौरान आचानक उसके ऊपर मार्बल की शिला गिर गई जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसने शाहपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रज्वल चम्बा जिले के लूणा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है।