धर्म-संस्कृति
Trending

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर ये चीजें भूलकर भी न खरीदिये

खबर को सुनें

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना, चांदी, पीतल या तांबे के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदा है, वह लाभकारी होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। आइये जानें ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश चंद्र सेमवाल से कि धनतेरस पर क्या खरीदने से बचना चाहिए।




धनतेरस के दिन क्‍या न खरीदें? 
वैसे तो धनतेरस के दिन नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
मान्‍यताओं के मुधताबिक धनतेरस के दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए.
हिन्‍दू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में कहा जाता है कि धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए
इस दिन नुकीली चीजें जैसे कि कैंची और चाकू नहीं खरीदना चाहिए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button